
कलेक्टर की बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही दोनों दलों के जिलाध्यक्ष फोटो में एक साथ नजर आये
नर्मदापुरम //मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम-मतगणना के पूर्व नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा भाजपा,कांग्रेस एवं अन्य दलों के प्रत्याशियों सहित जिलाध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की बैठक ली।मतगणना को लेकर क्या निर्देश चुनाव आयोग के है उनकी जानकारी है गई।बैठक के बाद कलेक्टर आफिस के बाहर बहुत ही सुंदर नजारा देखने को तस्वीर में दिखाई दिया।जिसमें भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी,कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष शिवकांत पांडे(गुड्डन) तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, के साथ ही भाजपा,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एक साथ तस्वीर में नजर आ रहे है।इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव में हार जीत अपनी जगह है,लेकिन कोई भी चुनाव जीते विकाश सबको एक साथ मिलकर क्षेत्र का करना है।









