
हिंदू नव वर्ष पर विश्व हिंदू परिषद ने नागरिकों को तिलक कर मीठी ठंडाई वितरण कर दी शुभकामनाएं मनाया हर्षोल्लास से नव संवत ।
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
* घंटे घड़ियाल शंख बजाकर ढोल बाजों पटाखे चलाकर किया नव संवत का स्वागत
* मंदिर में की पूजा अर्चना कर नव वर्ष का किया स्वागत ।
* नागरिकों को तिलक लगाकर नीम मीठा ठंडा ठंडाई पिलाकर दी शुभकामनाएं।
* चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रातः से ही नागरिकों को तिलक लगाकर मीठी नीम भेट कर मीठी ठंडाई पिलाकर नव वर्ष की बधाई शुभकामनाएं देकर नव संवत का स्वागत किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी ने बताया कि सनातन संस्कृति का नया वर्ष गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्र से प्रारंभ होता है। गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्र हिंदू नवसंवत 2082 के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रातः 10:00 बजे से स्थानीय पुराने थाने के पीछे स्थित हनुमान मंदिर में भगवान महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना कर महा आरती करते हुए नवसंवत का स्वागत किया एवं स्थानीय जयस्तंभ चौक पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी के मार्गदर्शन में चौक पर ढोल बाजों घंटे घड़ियाल शंख बजाकर नव वर्ष का स्वागत किया गया।
गुड़ी पड़वा नव संवत वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर महामंडलेश्वर पूज्य अवधेश तिवारी कक्का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी भाजपा वरिष्ट नेता एड अजित सिंह राजपूत समाजसेवी सरिता पांडे समाजसेवी डॉ अजय रघुवंशी समाजसेवी सुनील कलवानी समाजसेवी जगदीश अग्रवाल शेरू सेठ श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर सर्वाकार यज्ञेश तिवारी भाजपा नगर उपाध्यक्ष निलेश राठौर आदि की उपस्तिथि में कार्यक्रम में भगवान श्री रामचंद्र हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नागरिकों को अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर मीठी नीम भेंटकर मीठा ठंडा ठंडाई का वितरण कर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष की बधाई शुभकामनाएं दी गई।
गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी बानापुरा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर नगर संयोजक भुरू बग्गन नगर सह संयोजक निक्की राठौर दुर्गावाहिनी नगर प्रभारी चंचल पटवा नगर समरसता प्रमुख रविंद्र छिरेले रामसिंह यादव भूरा रघुवंशी राजेश यदुवंशी नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओम प्रकाश जोशी नगर मिलन केंद्र प्रमुख देव बाथब नगर गोरक्षा सह प्रमुख वीरू गणगौरे नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गोर राजा गन गोरे प्रद्युम्न बाथब लवी राठौर तरुण सुनानियां भूपेंद्र दरबार मनीष दरबार दिनेश बाथब वीरू गनगोरे भुरू सेन के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित थे।









