♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लोकसभा चुनाव-𝟐𝟎𝟐𝟒 के अंतर्गत 17-होशंगाबाद संसदीय सीट की मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न,मतगणना के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्‍याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

इटारसी// मनीष जयसवाल

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 17-होशंगाबाद संसदीय सीट की मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कॉलेज में पूर्ण सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। मतगणना के उपरांत कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्‍याशी दर्शन सिहं चौधरी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्‍लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दर्शन सिंह चौधरी ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संजय शर्मा को 431696 मतों से हराया।

17-होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से जो प्रत्‍याशी चुनाव लडें उन्‍हें निम्‍न मत प्राप्‍त हुए। भारतीय जनता पार्टी के दर्शन सिंह चौधरी को 812147 मत प्राप्‍त हुए। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के संजय शर्मा को 380451 मत प्राप्‍त हुए। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी रामगोविंद बरूआ को 15387 मत प्राप्‍त हुए। इसी क्रम में भारतीय युवा जन एकता पार्टी के द्विवेन्‍द्र दुबे को 6168 मत प्राप्‍त हुए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माखन सिंह लोधी को 1657 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय सुश्री ज्‍योति झारिया को 2046 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय तिलक जाटव को 2260 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय बृजेश खेमरिया को 1260 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय मुकेश यादव को 1588 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय युवराज गव्‍हाडे को 2218 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय प्रत्‍याशी राकेश रिकी को 5077 मत प्राप्‍त हुए। निर्दलीय सरजे राव सराहे को 4497 मत प्राप्‍त हुए। नोटा को कुल 14936 मत प्राप्‍त हुए।

प्रात: 8 बजे से हुई पोस्‍टल बैलेट की गणना

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

मतगणना केन्‍द्र पर प्रात: 8 बजे से पोस्‍टल बैलेट के साथ मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं के बीच स्‍ट्रांग रूम खोला गया एवं पोस्‍टल बैलेट गणना स्‍थल तक लाया गया और फिर पोस्‍टल बैलेट के मतों की गिनती प्रारंभ हुई। वहीं प्रात: 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना हुई। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीव्‍ही कैमरे के माध्‍यम से मॉनिटरिंग की गई। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरूकरन सिंह द्वारा आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की गई एवं निरंतर परिसर में भ्रमण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया गया।

विधानसभावार मतगणना टेबल/ईव्‍हीएम की जानकारी

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र अंतर्गत मतगणना स्‍थल शासकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई), नर्मदापुरम में क्रमांक 136- सिवनीमालवा के लिए 18 टेबल पर 18 राउंड में कुल 318 ईव्‍हीएम की मतगणना की गई। इसी तरह से 137- होशंगाबाद की मतगणना के लिए 14 टेबल पर 17 राउंड में कुल 238 ईव्‍हीएम मशीनो की मतों की गणना की गई। 138- सोहागपुर 18 टेबल पर 18 राउंड में कुल 314 ईव्‍हीएम की मतगणना की गई। 139-पिपरिया 18 टेबल पर 18 राउंड में कुल 317 ईव्‍हीएम के मतों की मतगणना की गई। संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर जिला मुख्‍यालय में विधानसभा खंड क्रमांक 119-नरसिंहपुर की 18 टेबलो पर कुल 15 राउंड में 258 ईव्‍हीएम के मतों की गणना की गई। इसी तरह से 120-तेंदूखेड़ा के लिए 15 टेबलो पर कुल 15 राउंड में 222 ईव्‍हीएम के मतों की गणना की गई। 121-गाडरवाड़ा की मतगणना के लिए 16 टेबल पर 15 राडंड में 228 ईव्‍हीएम के मतों की गणना गई। इसी तरह से 140-उदयपुरा की मतगणना शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज रायसेन में संपन्न की गई। 140-उदयपुरा की मतगणना के लिए 21 टेबल पर 15 राउंड में 308 ईव्‍हीएम मशीनो की मतों की गणना की गई।

76 सीसीटीव्‍ही कैमरों से की गई निगरानी

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

मतगणना परिसर संभागीय आईटीआई कालेज में स्‍ट्रांग रूम सहित सभी विधानसभा खण्‍डों के मतगणना हाल एवं सभी कक्षों में सीसीटीव्‍ही के माध्‍यम से निगरानी रखी गई। कुल 76 सीसीटीव्‍ही कैमरे आईटीआई परिसर में लगाए गए थे।

पार्किंग व्‍यवस्‍था रही पुख्‍ता

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

मतगणना स्‍थल पर वाहनों के पार्किंग की व्‍यवस्‍था पुख्‍ता रहीं। शासकीय कर्मचारी, मीडिया एवं पुलिस वाहन, पालिटिकल एजेंट काउण्‍टिंग एजेन्‍ट के वाहनों के लिए अलग अलग पार्किंग व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की गई। मतगणना स्‍थल पर पास धारी व्‍यक्ति को ही प्रवेश दिया गया।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था रहीं चाक चौबंद

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

मतगणना स्‍थल एवं मतगणना परिसर में सभी जगह पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान मुस्‍तैदी से तैनात रहें। सभी जगह पुलिस बल सक्रिय नजर आया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129