
नगर पुलिस थाना इटारसी द्वारा तत्परता से विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
1- आज दिनांक को थाना इटारसी के गुम इंसान क्र. 54/24 के गुम इंसान अविनाश सोनी को दस्तयाब किया!
2- गिरफ़्तारी वारंट 04 तामील किये गये!
3- CM हेल्प लाईन की 04 शिकायते संतुष्टि पूर्ण बन्द कराई गयी!
4-सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के खिलाफ़ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानो पर दो ब्यक्ति शराब पीते मिलने पर अप. क्र. 394/24,395/24 धारा 36(बी) आबकारी एकट के अन्तर्गत कार्यवाही की की गयी है!
5- गर्ल्स कालेज एंव एमजीएम कालेज एंव शहर के अन्य कालेजो का उपनिरीक्षक श्रद्धा राजपूत द्वारा भ्रमण कर कालेज मे अध्ययनरत छात्राओ से चर्चा कर मोबाइल नम्बर दिये गये तथा आवश्यक समझाईश दी गयी तथा शहर के कालेजो के खुलने एंव बन्द होते समय लगातार उपनिरीक्षक श्रद्धा राजपूत द्वारा भ्रमण किया जा रहा है!
6- सट्टा एकट के अंतर्गत थाना इटारसी मे सट्टा खिलाने वाले राजेन्द्र उर्फ़ बंटा मराठा एंव लिखने वालो के खिलाफ़ प्रथक-प्रथक दो अपराध कायम कर आरोपियो के कब्जे से 13410/-रुपया.सट्टा पर्चियां. लीड पेन जप्त कर खाइबाज एंव अन्य सभी आरोपियो के खिलाफ़ धारा 151 जाफ़ो. के अंतर्गत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी है!










