
वन अमले ने चौकी से भागे तेदुएं का रेस्क्यू कर बाघदेव के जंगल मे छोड़ा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आयुध निर्माणी फेक्ट्री से सटे ग्राम पाढंरी में कल दो वर्ष का तेदुएं घूस गया था।तेदुएं ने कई ग्रामीणों को घायल कर दिया था।वन अमले ने ग्रामीणों की मदद से तेदुएं का रेस्क्यू किया।लेकिन तेदुएं इतना चंचल था की, बाघदेव चौकी से मौका पाकर भागने में सफल हो गया।लेकिन फिर वन अमले ने जंगल मे तेदुएं की तलाश कर उसे पकड़ लिया।और रात में उसे शरददेव के जंगल मे छोड़ दिया।क्योंकि चौकी से भागने के बाद तेदुएं फिर ग्रामीण क्षेत्र में पहुँच सकता था।तेदुएं किसी को कोई नुकसान नही पहुँचाय इस लिये वन टीम उसपर नजर रखे रही।आखिर टीम को सफलता तेदुएं को दोबारा पकड़ने में मिली।







