
इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड 15 केंद्र 82 में जिला स्तरीय एक्शन प्लान 2024 -25 अंतर्गत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना का क्रियान्वन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड 15 केंद्र 82 में *जिला स्तरीय एक्शन प्लान 2024 -25 अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का क्रियान्वन किया गया इस अवसर पर बालिका जन्मोत्सव एवं बालिका के नाम पर पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री राहुल प्रधान जी द्वारा बालिकाओं के जन्मोत्सव पर उन्हें उपहार दिया गया और उपस्थित हितग्राहियों को बालिकाओं के हित हेतु बालिका जन्म की शुभकामनाओं के साथ “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया .
प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रैकवार जी द्वारा स्वल्पाहार कराया गया एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले द्वारा बालिकाओं की माताओं एवं सभी हितग्राहियों को बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ योजना की गाइडलाइन से अवगत कराया गया* एवं सभी बालिकाए भविष्य में पढ़ लिखकर अपना कीर्तिमान स्थापित करें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ बालिकाओं का मंगल पूजन किया गया बालिका चेतना मेहरा का जन्मोत्सव मनाया गया एवं केंद्र की पांच बालिकाओं का केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया एवं बालिकाओं के नाम पर सरस्वती शिशु मंदिर मालवियागंज इटारसी में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री राहुल प्रधान,सैक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले,प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार,पार्षद प्रतिनिधि राकेश मालवीय,अटल बाल पालक श्रीमती सुषमा राजपूत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा पाराशर,गीता परसाई, गीता ठाकुर विमला सैनी, नेहा गोहल,छाया मेहरा अनीता बोरकर सहायिका सरोज मेहरा एवं वार्ड के हितग्राही उपस्थित हुए.








