♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महर्षि वाल्मीकि ने संसार को भगवान श्रीराम के उदात प्रेरक चरित्र का प्राकट्य कराया = जितेंद्र सिंह चौहान। विश्व हिंदू परिषद ने हर्षौल्लास मनाई वाल्मीकि जयंती.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

वाल्मीकि जयंती पर विश्व हिंदू परिषद वाल्मीक समाज ने भगवान वाल्मीकि श्री राम चंद्र माता जानकी लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी चल समारोह वरिष्ठजन बुजुर्गों मातृशक्ति का किया स्वागत सम्मान एवं संगोष्ठी सभा में पूज्य संतों विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर उदगार व्यक्त किए हर्षौल्लास से मनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम संयोजक भुरू बग्गन ने बताया कि 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती अवसर पर विश्व हिंदू परिषद वाल्मीकि समाज सिवनी मालवा द्वारा शाम 4 बजे वाल्मीकि बस्ती से महर्षि वाल्मीकि श्री राम चंद्र माता जानकी लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होकर स्थानीय जय स्तंभ चौक पर आयोजित संगोष्ठी सभा स्थल पर रात्रि 6 बजे आया महर्षि वाल्मीकि जयंती संगोष्ठी सभा जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथि भिलट देव मंदिर महंत पूज्य गोविंददास महाराज पूज्य यज्ञाचार्य आचार्य पंडित पुनीत दुबे मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी पूज्य पंडित घनश्याम तिवारी पार्षद ईश्वर जमींदार दीपक बाथ ब डा किरण राठौर पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह कमलेश लोवंशी आदि ने भगवान श्री राम चंद्र जी महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासिन अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि भगवान श्री राम चंद्र माता जानकी लक्ष्मण हनुमान आदि के विग्रह पात्रों की पूजा अर्चना की । कार्यक्रम में जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने महर्षि वाल्मीकि पहले आद्य कवि हे।महर्षि वाल्मीकि प्रजापति प्रचेता के दसवें पुत्र थे वे मात्र कवि नहीं अपितु दिव्य अस्त्रों के ज्ञाता थे उन्होंने लव कुश को महान योद्धा बनाया तथा वेद वेदांग के साथ उन्हें गान विद्या विषारद भी बनाया । चौहान ने कहा कि महर्षि 64 विद्या के ज्ञाता तथा कुलोत्पन्न थे।रामायण महाकाव्य रचनाकार हे रामायण के कारण ही भगवान श्री राम के उदात प्रेरक चरित्र की जानकारी हम सभी को प्राप्त हुई।सारे विश्व में रामायण असीम अमिट प्रभाव हे। हमारी अनुसूचित जनजातियां हमारे स्वतंत्रता सेनानी हे यह जातीय धर्म देश के लिए लड़ी यातनाएं सही पर उन्होंने कभी धर्मांतरण नहीं किया भारत में सारी अनुसूचित जातियां इस्लाम के पहले सभी स्वर्ण थे इन जातियों का हम पर बड़ा उपकार हे आज देश धर्म के लिए लड़ रही हे । कार्यक्रम में भिलट देव मंदिर महंत पूज्य गोविंददास महाराज ने कहा कि सबमें राम सबके राम राम ही राष्ट हे और राष्ट ही राम हे महर्षि वाल्मीकि किसी जाती के ही नहीं अपितु राष्ट महर्षि सभी के पूज्यनीय हे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋषि महर्षि महापुरुष इस देव भूमि पर अवतरित हुए इस संस्कृति राष्ट की धरोहर हे महर्षि वाल्मीकि कहा जाता हे कि एक डाकू से महर्षि के रूप में उनका जन्म ओर लव कुश की शिक्षा दीक्षा संस्कारित और प्रशिक्षित करने का कार्य महर्षि वाल्मीकि ने किया माता सीता का उनके आश्रम में रहना वे हमारी श्रृद्धा के केंद्र हे। यज्ञाचार्य आचार्य पूज्य पंडित पुनीत दुबे ने कहा कि हमारे शास्त्र और वेदों में ऊंच नीच का कोई स्थान नहीं हे यह तो अंग्रेजों एवं मुगल काल की उपज हे कर्म को आधार माना गया रामायण जैसे काव्य ग्रंथ रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम से शस्त्राग कराया कर्म के आधार पर महर्षि वाल्मीकि डाकू से महर्षि कहलाए । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन सभी नगरवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देकर सभी एक रहने का आव्हान किया। विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि आज कुछ संगठन भीम ओर मीम के नाम पर अलगाव पैदा हिंदुओं में दरार पैदा कर रहे हे हिंदू जातियों में मतभेद किए जा रहे लावजिहाद रूपी रावण हिंदू बहनों को निशाना बना रहा हे वर्गभेद कराकर अराजकता फैलाई जा रही है अनुसूचित वस्तियों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की साजिश चल रही है हिंदू धर्म में न कभी ऊंच नीच जैसे वर्गभेद नहीं थे ये तो मुगल काल में आई हिंदू धर्म को तोड़ने की साजिश थी हमारे संतों ने भी कहा है कि जात पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई हम सभी संकल्प ले की महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारेंगे और राम राष्ट के लिए खड़े होंगे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद ने वाल्मीक समाज के वरिष्ठजनों बुजुर्गों एवं मातृशक्ति का तिलक कर हार माला पहनाकर शाल श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं बधाईयां दी। कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर मंत्री सुशील गोहर ने किया एवं सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक भुरू बग्गन ने व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद वाल्मीक समाज सिवनी मालवा द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले जिला बलोपासना अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी घनश्याम तिवारी नरेंद्र यदुवंशी उदय बाथ ब रविंद्र छिरेले बलराम विश्वकर्मा वीरू गनगोरे वाल्मीकि समाज के शिव प्रसाद गोहर दिलीप बग्गन विशाल गोहर रूपसिंह राठौर संजय राठौर राजा टांक गोलू बग्गन दुर्गा महोरिया सौरभ महोरिया चरण दास राठौर राकेश राठौर फूलचंद राठौर सीताराम महोरिया विकास गोहर मातृशक्ति प्रभा बाई राठौर रक्षा बाई गोहर आशा बाई बग्गन अनीता बाई राठौर शिला बाई बग्गन शशि बाई टांक के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129