
न्यास कॉलोनी स्थित साई की बगिया के पीछे अवैध बिजली से रोशन हो रहे कब्जे वाले आवास.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-न्यास कॉलोनी साई की बगिया के पीछे आवासीय खाली घरों में लोगों ने कब्जा कर रखा है।जबकि जिन घरों में यह लोग रह रहे है,उन घरों में बिजली मीटर नही है।बाबजूद इसके इन घरों में अवैध रूप से बिजली जल रही है।घरों में अवैध बिजली से टीवी फ्रिज कूलरों के साथ ही अन्य उपकरण चल रहे है।अवैध रूप से घरों में कब्जा करकर निवास कर रहे लोग आपराधिक प्रवति के है।।जिस तरह से इनके द्वारा अवैध बिजली का उपयोग किया जा रहा है।ऐसा लगता है कि बिजली कर्मचारी की मिलीभगत से यह लोग अवैध बिजली जलाकर विधुत कंपनी को प्रतिमाह हजारों रुपये का चूना लगा रहे है।अब देखना होगा कि अवैध बिजली जलाने की जानकारी मिलने के बाद विधुत अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।









