
शहर की जलभराव की स्थित को देखने एसडीएम टी प्रतीक राव,तहसीलदार सुनीता साहनी नगरपालिका की टीम के साथ पहुँचे।एसडीएम ने निचली बस्तियों के भी निरीक्षण किया।
इटारसी-// मनीष जायसवाल
शहर की जलभराव की स्थित को देखने एसडीएम टी प्रतीक राव,तहसीलदार सुनीता साहनी नगरपालिका की टीम के साथ पहुँचे।एसडीएम ने निचली बस्तियों के भी निरीक्षण किया।आसफाबाद एवं मालवीयगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया।आसफाबाद स्थित नदी मोहल्ले में तीन घरों को एसडीएम ने घर खाली करने के नोटिस जारी करने की बात कही।क्योंकि पिछले साल भी बारिश में इन घरों में पानी भरा गया था।और प्रशासन ने तीनों घरों से लोगों को बाहर कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया था।इसके साथ ही एसडीएम टी प्रतीक राव ने कई जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया।







