
इटारसी रेलवे स्टेशन// पुराने स्टेशन प्रबंधक का हुआ ट्रांसफर पर 12 दिनों से स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी पर नये प्रबंधक को नही बैठाया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल
मालगोदाम के समीप खम्भा नंबर 744/18 के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे उतरे।मालगाड़ी नंबर साई bcn है।जो नागपुर से बीना की तरफ जा रही थी।सोचने की बात है कि इटारसी रेलवे स्टेशन बिना स्टेशन प्रबंधक, मुख्य यार्ड मास्टर एवं यातायात निरीक्षक के चल रहा है।डीआरएम भोपाल द्वारा स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह चौहान का ट्रांसफर तो कर दिया लेकिन 12 दिनों से स्टेशन प्रबंधक की कुर्सी पर नये प्रबंधक को नही बैठाया गया।









