
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस.
इटारसी//
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में *आदिवासी छात्र संगठन प्रदेश सचिव आकाश कुशराम ने बताया* कि वार्ड क्रं 03 गोंडी मोहल्ला रानी दुर्गावती तिराहा से चल समाहरो महारैली के रूप में प्रारंभ होगा जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सराफा बाजार जयस्तंभ चौक होते हुए ऑडिटोरियम के पास मंचासीन कार्यक्रम संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगी।
साथ ही आदिवासी युवा पार्षद राहुल प्रधान ने बताया कि आदिवासी समाज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को बड़े ही धूम धाम से मानती है जिसमे बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की मातृशक्तिया अपने पारंपरिक भेषभूषा के साथ अपनी सहभागिता निभाते है युवा वर्ग बच्चे इस महारैली में पारंपरिक नृत्य की झलक भी दिखते है शहर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।








