
खेड़े पर स्थित राज माता विजया राजे खेल प्रशाल स्टेडियम में आसपास की महिलाएं रोजाना पेड़ काटकर ले जा रही. कैसे सफल होगा “एक पेड़ मां के नाम अभियान”?
इटारसी// मनीष जायसवाल
देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोग अपनी मां के नाम से पौधे लगा रहे हैं पर खेड़े पर स्थित राज माता विजया राजे खेल प्रशाल स्टेडियम में आसपास की महिलाएं रोजाना पेड़ काटकर ले जा रही हैं आज कुछ महिलाएं शीशम के हरे-भरे वृक्ष को काट के ले गई।खेड़ा बंगाली कॉलोनी स्थित खेल स्टेडियम से रोजाना महिलाओं द्वारा हरेभरे पेडों को काटकर ले जाया जा रहा है।आज कीमती शीशम का पेड़ महिलाओं द्वारा काटकर ले जाया गया।जबकि खेल मैदान में कई पेडों को लगाया गया था।लेकिन स्थानीय महिलाओं द्वारा पेड़ो को काट लिया गया।प्रशासन को इस और ध्यान देकर सरकारी जमीन पर पेडों की कटाई को रोकना चाहिये।जो तस्वीर हम आपको खबर में दिखा रहे है।वह आज की है।जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि महिला शीशम के पेड़ को काटकर ले जा रही है।








