
इटारसी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर सक्रिय,करोड़ों रुपए की लाइसेंस फीस भरने के बाद भी स्थाई स्टॉल मलिक क्यों है परेशान ? कौन दे रहा है अवैध वेंडर को संरक्षण ?
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर सक्रिय दिखाई दे रहे है।यह तस्वीर में आप देख सकते है कि अवैध वेंडर चाय का थर्मस लेकर यात्री ट्रेन में चढ़ रहा है।यह तस्वीर इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की है।जिस विभाग के ऊपर अवैध वेंडर को स्टेशन पर आने से रोकने की जिम्मेदारी है उस विभाग के अधिकारी सो रहे है।आरपीएफ अपना काम कर रही है।रोजाना अवैध वेंडरों को पकड़कर कार्यवाही कर रही है।लेकिन स्थानीय रेलवे अधिकारी क्या कर रहे अवैध वेंडरों के खिलाफ यह समझ से परे है।सूत्र बताते है कि रेलवे स्टेशन के लाइसेंसी ठेकेदारों को अवैध वेंडरों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है।क्योंकि करोडों रुपये रेलवे को फीस देने के बाद अवैध वेंडरों से लाइसेंसी ठेकेदार परेशान है।








