
विपिन जोशी स्मारक समिति कल 18 अगस्त को विपिन जोशी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी.
इटारसी//मनीष जयसवाल
विपिन जोशी स्मारक समिति कल 18 अगस्त को विपिन जोशी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी .स्वर्गीय बालकृष्ण जोशी विपिन के निर्माण दिवस 18 अगस्त को उनके गांधी बचनालय गांधी ग्राउंड इटारसी स्थित “विपिन स्मारक” पर प्रातः 10.30 बजे श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे उक्त आशय की जानकारी समिति अध्यक्ष श्री रमेश के साहू एडवोकेट ने दी .श्री साहू ने बताया कि समिति के संस्थापक संरक्षक श्री प्रमोद पगारे द्वारा 1985 में प्रारंभ की गई विपिन जोशी स्मारक समिति प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करती है जो इस वर्ष से 40 वा सम्मान समारोह होगा.सचिव विनीत चोकसे कोषाध्यक्ष अध्यक्ष नीलेश जैन ने विस्तृत रूप से बताया की 18 अगस्त को श्री बालकृष्ण जोशी विपिन के निर्माण दिवस पर समिति परिवार श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देगा ।
श्री बालकृष्ण जोशी विपिन नर्मदा अंचल ही नही वरन प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार थे जिन्होंने नगर पालिका परिषद इटारसी में ग्रंथपाल के पद पर रहते हुए अपना जीवन साहित्य सेवा में अर्पित किया।









