
आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर की साप्ताहिक बैठक रखी गई जिसमें 21 तारीख भारत बंद के संबंध में विशेष चर्चा की गई.
इटारसी/ मनीष जायसवाल
आज बड़ादेव कि आरती के पश्चात आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर की साप्ताहिक बैठक रखी गई जिसमें 21 तारीख भारत बंद के संबंध में विशेष चर्चा की गई संविधान में लगातार संशोधन तथा नए-नए कानून लाकर संविधान को कमजोर करने का प्रयास तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के बीच खाई बनाई जा रही है ताकि दोनों शोषित समाज वर्ग एक दूसरे से अ लग रहे 21 अगस्त क्रीमी लेयर कानून से संबंध भारत बंद का आह्वान किया गया है जिसमें समिति द्वारा आसपास के सभी समस्त कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में नर्मदा पुरम पहुंचकर बंद को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग करने के लिए सभी ने सहमति जताई









