
शासन के निर्देश अनुसार आवारा पशु पकड़ने हेतु वाहन की सुविधा जनपद पंचायत कार्यालय केसला को उपलब्ध कराई गई.
कार्यलय जनपद पंचायत// केसला
माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में वर्ष 23 _24 आवारा पशु गोवंश मुक्त मनाया जाना है इस क्रम में माननीय विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा जी (सिवनी मालवा)माननीय विधायक श्री विजय पाल (सोहागपुर) अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री गंगाराम कलमे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू व सभी जनपद सदस्य के सहयोग,गौ माता के प्रति आस्था, आवारा पशु के प्रति वेदना के चलते
शासन के निर्देश अनुसार आवारा पशु पकड़ने हेतु वाहन की सुविधा कार्यलय को उपलब्ध कराई गई है इसके माध्यम से केसला अंतर्गत पड़ने वाले नेशनल हाईवे में निरा आश्रित आवारा पशुओं को निकटतम गौशाला में हस्तांतरित करेंगे ताकि दुर्घटना आदि को टाला जा सके ।







