♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में आज संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन हुआ.

इटारसी// मनीष जायसवाल

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में आज संस्कृत सप्ताह समारोह का समापन हुआ जिसके मुख्य अतिथि श्री आचार्य सत्यप्रिय आर्य (महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम) जमानी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार ने की।बच्चों एवं शाला परिवार की उपस्थिति में छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत प्रस्तुत किया। श्लोक एवं संस्कृतगीत प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।निर्णायकमण्डल में सम्मिलित श्रीमती अर्चना शुक्ला,विनीता दुबे,कृष्णा शर्मा के द्वारा उनकी प्रस्तुति का आकलन करते हुए अपने निर्णय दिए गए।प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त बच्चे विकासखण्डस्तर पर अपनी प्रस्तुति देंगे । संस्कृत भाषा में कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सुधांशु शेखर मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शाला की संस्कृत शिक्षिका श्रीमती अनुराधा मिश्रा ने किया।जयतु भारतं जयतु संस्कृतम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129