♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट में मनाई जन्माष्टमी.

इटारसी// मनीष जयसवाल

जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज जन्माष्टमी के सुअवसर पर जन्माष्टमी की एक्टिविटी करवाई गई l इसके लिए स्कूल के कक्षा नर्सरी, केजी 1, केजी 2 तथा क्लास पहली व क्लास दूसरी के बच्चे कृष्ण, राधा, ग्वाले आदि बन कर आये l छोटे छोटे बच्चे की कृष्ण-राधा की मनमोहक छवि सभी को आकर्षित कर रही थी l वही कक्षा 3,4 व 5 के विद्यार्थियों ने मन मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी l विद्यार्थियों द्वारा राधा कृष्ण के भजनो पर झूमना डांडिया करना अपने आप में मन्त्र मुग्ध कर रहा था l ऐसा लग रहा था की आज जीनियस प्रांगण ब्रज धाम बन गया हो l स्कूल संचालिका मनीता सिद्दीकी ने कहा की इस प्रकार की एक्टिविटी से बच्चे सर्वधर्म सम्भाव सीखते हैं l संचालक मो जाफर सिद्दीकी ने सभी क़ो जन्माष्टमी की बधाईया देते हुआ कहा की श्री कृष्ण ने कर्म क़ो पूरी ईमानदारी से करने की शिक्षा दी है l इस पर बड़े छोटे सभी क़ो अमल करना चाहिए l सम्पूर्ण कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में स्कूल प्रिंसिपल विशाल शुक्ला के नेतृत्व में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129