
आबकरी विभाग नर्मदापुरम की इटारसी एवं ग्राम आरी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब मदिरा एवं कुल 850 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आबकरी विभाग नर्मदापुरम की इटारसी एवं ग्राम आरी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब मदिरा एवं कुल 850 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकरी अधिनियम 1915 की अंतर्गत कार्यवाही 06 प्रकरण कायम जप्त अवैध सामग्री को अनुमानित कीमत 97500/-
कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत* दिनांक 24/08/2024 इटारसी शहर एवं ग्राम आरी क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम द्वारा मदिरा के अवैध शराब विक्रय ,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिसमे इटारसी शहर के आबकारी टीम द्वारा मदिरा के अवैध शराब विक्रय,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिसमे इटारसी के सूरज गंज एवं ग्राम आरी क्षेत्र में दविश देकर. कुल 12 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवम कुल 850 किलोग्राम लहान जप्त कर अनुपयोगी किया गया ।रेलवे स्टेशन के पास गुमटियों पर अबैध रूप से मदिरा पान कराने के विरुद्ध कार्यवाही की गए । आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 06 प्रकरण कायम किया गये। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 97500 /-
कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता से आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया , वासुदेवाचार्य त्रिपाठी आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी , विकास लोखंडे आदि स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा | आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी.









