
नर्मदापुरम के इटारसी क्षेत्र में मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्ति, डायल-100 जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया*
इटारसी//
जिला नर्मदापुरम के थाना इटारसी क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास एक एक्सिडेंट हो गया है जिसमे दो व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 27-08-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इटारसी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक रघुवीर प्रसाद पायलेट शेख अलीम ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल की चेन फंस जाने के कारण दो व्यक्ति मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नर्मदापुरम पहुँचाया।







