
नर्मदापुरम जिला फुटबाल संघ की टीम ने 17-0 गोल मारकर विजय रही.
इटारसी// मनीष जायसवाल
मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा सीहोर में आयोजित अंतर जिला राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता मैं आज नर्मदा पुरम जिला फुटबाल संघ की टीम ने मुरैना जिला फुटबाल संघ पर 17-0 गोल मारकर विजय हासिल की नर्मदा पुरम जिला फुटबॉल संघ का अगला मैच भोपाल जिला फुटबाल संघ से 1 सितंबर दिन रविवार को खेला जाएगा नेशनल फुटबॉल क्लब इटारसी के अनिकेत कनोजिया 7 गोल,अंसारी 2 गोल, शिवम 1, गुरुकुल फुटबॉल क्लब के रमन 2गोल ,अभय 2 गोल, फाइटर फुटबॉल क्लब के सुभम (माटी) ने 1 गोल,आयुष 1 गोल,जागृति फुटबॉल हर्ष 1 गोल, पुलिस लाइन के अमित सोलंकी 1 गोल मारा नर्मदापुरम के गोलकीपर अमन ने एक भी गोल नहीं करने दिया।
जिला फुटबाल संघ सचिव दीपक परदेसी ने पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई दीl









