
पंजाब नेशनल बैंक जयस्तम चौक इटारसी शाखा का हुआ स्थान परिवर्तन,अब नए स्थान चामुंडा चौक इटारसी में बैंक हुआ शिफ्ट,कल से शुरू होगा कार्य.
प्रिय ग्राहक एवं व्यापारी बंधु
पंजाब नेशनल बैंक जय स्तम्भ चौक इटारसी शाखा का स्थान परिवर्तन चामुंडा चौक हो गया है । स्थान परिवर्तन की वजह से आज दैनिक कार्य प्रभावित रहेंगे । यदि आपको RTGS, NEFT, नगद जमा, या अन्य बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता हो, तो आप पंजाब नेशनल बैंक की भिलाखेड़ी यार्ड और पथरौटा शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, ₹10,000 तक के नगद आहरण के लिए आप पुरानी शाखा के नजदीक जयस्तंभ पर सुधांशु मिश्रा, राजहंस होटल के नीचे स्थित कियोस्क कमलेश मलैया, बैंक ऑफ इंडिया के बगल में कियोस्क संचालक धर्मेंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
आपके सहयोग की अपेक्षा करते है और असुविधा के लिए खेद है।
शाखा प्रबंधक
पंजाब नेशनल बैंक
इटारसी









