
विहिप के 60 वर्षो के चलाए गए जन जागरण अभियान वैश्विक कीर्तिमान बन गए -शिव राठौर, विश्व हिंदू परिषद ग्रामीण प्रखंड स्थापना दिवस गवाड़ी में संपन्न।
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष समापन अवसर के सिवनी मालवा ग्रामीण प्रखंड का स्थापना दिवस कार्यक्रम ग्राम ग्वाडी में पूज्य संत पदाधिकारियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष विजय सिंह कीर ने बताया कि संगठन के षष्टी पूर्ति वर्ष के समापन के स्थापना दिवस सिवनी मालवा ग्रामीण प्रखंड का कार्यक्रम मां रेवा के तट समीप स्थित ग्राम गवाड़ी के मंदिर चोक पर कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि पूज्य संत अनंत वन महाराज मुख्य वक्ता प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सेवा प्रमुख इंजी अनिल यादव जिला धर्म यात्रा प्रमुख राजू राय ग्रामीण संयोजक हरिओम पाल सह संयोजक गणेश कीर आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंचासीन अतिथियो द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि वह हिंदू समाज जो कभी उन्नति के चरम पर पहुंचकर सहस्रदिधियो तक विश्व गुरु बना रहा और संसार भर के कुर्रतम दुर्दांत आक्रांताओं के भीषण आक्रमणों के उपरांत भी न जिसने कभी हार स्वीकार की पराधीनता वरन अपने सतत संघर्ष की भावना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की इक्षा सदा बलवती बनाए रखी कालचक्र की गति राजनीतिक दृष्टि से विभक्त सामाजिक दृष्टि से विघटित और धार्मिक दृष्टि से उदासीन हो गया। एक हजार वर्षों की परतंत्र कल में स्प्रश्य अप्रश्य ऊंच नीच वरिष्ट कनिष्ठ ब्राह्मण शुद्र गर्त और पतन काल में विश्व हिंदू परिषद ने अपने कदम बढ़ाए हिंदू समाज समरसता सद्भावना हो महिलाओ में जागृति युवा शक्ति तैयार हो गो संवर्धन गोरक्षा संत महात्माओं को एक मंच पर लाकर हिंदू समाज को दिशा देने तैयार किया राठौर ने कहा की विहिप स्थापना काल से निरंतर हिंदू समाज के मान बिंदुओं धर्म की रक्षा का संकल्प हिंदू समाज संगठित करना यही ध्येय रहा । पूज्य संत 108 श्री श्री अनंत वन महाराज ने कहा की देश विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ही हिंदू समाज की शक्ति है आतताइओ के लिए काल हे जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा की हर एक हिंदू का कर्तव्य है कि विभिन्न मतामतांतरो और संप्रदाओ के समन्वय कार्य लगकर विहिप को शक्ति प्रदान करे जिससे की हिंदुओ में एकता स्थापित हो सके। कार्यक्रम का संचालन जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय पद्धति संचालन खंड अध्यक्ष महेश कीर ने किया एवं सभी का आभार ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष विजय सिंह कीर ने व्यक्त किया । विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा ग्रामीण प्रखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय सिंह कीर महेश कीर बंटी कीर रामकिशोर कीर दशरथ कीर भगत सिंह रामोतर कीर अशोक पंडित वीरेंद्र कीर सूरज कीर तरूण गोविंद राकेश मनोज विनोद सुनील अभिषेक योगेश राय के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण रामभक्त मातृशक्ति उपस्थित थी।

आगामी त्यौहार श्री गणेश उत्सव//नवरात्र// दशहरा पावन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम हेतु संपर्क करें
*देवी जागरण
*भजन संध्या
*खाटू श्याम संकीर्तन
*आर्केस्ट्रा कार्यक्रम
सफल कार्यक्रम हेतु जरूर संपर्क करें
7970211817
9713391586







