♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ट्रेन नंबर 05303/05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के मध्य 13-13 ट्रिप स्पेशल ट्रेन,भोपाल एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी.

इटारसी// मनीष जायसवाल

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के मध्य 13-13 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो कि भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 05303 गोरखपुर -महबूबनगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.09.2024 से 30.11.2024 प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 08.30 बजे प्रस्थान कर 23.10 बजे भोपाल, अगले दिन 00.45 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19.15 बजे महबूबनगर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05304 महबूबनगर – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.09.2024 से 01.12.2024 तक प्रत्येक रविवार को महबूबनगर स्टेशन से 22.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 16.10 बजे इटारसी ,18.00 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 13.15 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 14 वातानुकूलित तृतीय इकॉनामी श्रेणी, 03 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआर एवं 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट-रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, इटारसी जंक्शन, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेलमपल्ली, रामगुंडम, काजीपेट जंक्शन, मलकाजगिरी, काचिगुड़ा, उमदानगर, शादनगर एवं जडचेरला स्टेशनों पररुकेगी।

 

जनसम्पर्क अधिकारी,

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129