
दयाल अस्पताल के संचालक के खिलाफ भर्ती मरीज के परिजनो ने थाने मे दिया आवेदन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दयाल अस्पताल के संचालक के खिलाफ भर्ती मरीज के परिजनो ने इटारसी सिटी थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है दयाल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को बाहर से दवाइयां लाकर देने पर नहीं किया जा रहा अस्पताल द्वारा इलाज। कहा जा रहा हमारे मेडिकल से ही लेनी होगी दवाइयां। अस्पताल में भर्ती पीड़ित नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल के चाचा हैं। मयूर जायसवाल ने बताया बाहर की मेडिकल से दवा लाकर देने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कहा जा रहा है कि अस्पताल की मेडिकल से ही लेनी होगी दवाइयां।









