
जीनियस प्लेनेट में मनाया गया हिन्दी पखवाड़ा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लेनेट में मनाया हिन्दी पखवाड़ा
जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिन्दी पखवाड़ा 7 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया गया जिसका हिन्दी दिवस पर भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। विगत एक सप्ताह से प्रतिदिन हिन्दी की अलग अलग विधा की जानकारियां विद्यार्थियों द्वारा साझा की गई। समापन समारोह मुख्य अतिथि देश के ख्यातीनाम वरिष्ठ साहित्यकार, उपन्यासकार, फिल्म पटकथा लेखक श्री अशोक जमनानी एवं स्किप मैके समन्वयक श्री सुनील बाजपेई जी के विशेष आथित्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूल संचालक श्री जाफर सिद्दीकी, संचालिका श्रीमती मनीता सिद्दीकी, स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर छात्र छात्राओं ने स्वरचित एवं हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकारों की रचना पाठ किया। इसके उपरांत श्री जमनानी ने छात्र छात्राओं से संवाद कहानी के माध्यम से किया तथा विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अभ्यास और ज्ञानार्जन के लिए नियमित दैनिक अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था के संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दकी ने स्वागत भाषण एवं श्रीमति मनीता सिद्दीकी ने राष्ट्रभाषा हिन्दी पर कविता का वाचन किया, इसके पूर्व अनुराग दुबे सी एस द्वारा रश्मिरथी काव्य की कुछ पंक्तियां और श्वेता पगारे द्वारा मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई, अरमान सिद्दीकी से भी जमनानी जी द्वारा विशेष संवाद किया।
स्कूल संचालकद्व द्वारा श्री अशोक जमनानी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर श्री जमनानी जी ने स्कूल संचालकद्व को उनके द्वारा स्पीक मैके पर लिखी किताब भेंट की तथा कार्यक्रम संचालक आलोक शुक्ला द्वारा स्कूल वाचनालय को साहित्यिक पुस्तके भेंट किया।कार्यक्रम का सुमधुर संचालन शिक्षक आलोक शुक्ला ने एवम आभार श्री विशाल शुक्ल ने किया।







