♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बैठक नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल नर्मदापुरम में आयोजित हुई.

नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बैठक नर्मदाबैली इंटरनेशनल स्कूल नर्मदापुरम में दिनांक 16 सितंबर को आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता विहिप के मध्य प्रदेश प्रांत संगठन मंत्री माननीय सुरेंद्र सिंह जी भाई साहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि हमें एक माह के अंदर ग्राम एवं नगर इकाइयां गठित कर संगठन में गति लाना है और माह के एक दिन मंदिरों में साप्ताहिक सत्संग करना है उसके अंतर्गत हमको कुटुंब परिवार में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना है और हमारे आसपास के सभी सनातनि भाईयों एवं बहनो को सत्संग के माध्यम से हिन्दू संस्कृति के बारे में बताना है। एवं उनके आसपास जो छोटी-छोटी चलित गतिविधियां उनका भी ध्यान रखना है इसके पश्चात विहिप विभाग मंत्री श्री चैन सिंह जी पटेल ने कहा हमें संगठन को मजबूत करना है संगठन में जिम्मेदारी लेने से कुछ नहीं होता हमें संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना है और समाज में छोटी-छोटी जो परिवार एवं समाज में घटनाएं होती है उन पर भी ध्यान रखना है हमारे क्षेत्र एवं आस, पड़ोस में हमें जानकारी रखना है की कहीं कुछ गलत तो नहीं हो रहा है इसके बाद संगठन का विस्तार जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष दुबे जी एवं जिला मंत्री चेतन जी राजपूत की अनुशंसा पर विहिप विभाग मंत्री द्वारा घोषणा हुई जिसमें इटारसी नगर अध्यक्ष महेश जी अग्रवाल , नगर उपाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध चंदसोरिया ,नगर मंत्री यश जी शर्मा एवं मातृशक्ति नगर संयोजिका दीदी अनीता तिवारी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह राजपूत, जिला संयोजक नितिन मेषकरमातृ शक्ति विभाग सह संयोजिका श्रीमति स्मिता तोमर , ज़िला संयोजिका श्रीमति तरुणा सोनी, इटारसी नगर कार्यध्यक्ष महेश बलेचानी , उपाध्यक्ष संतोष शर्मा नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी ,नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक पंवार ,दीपक पटेल नर्मदापुरम नगर ग्रामीण ,इटारसी नगर ,ग्रामीण माखननगर ग्रामीण डोलरिया सिवनीमालवा सहित छीतापुरा ग्राम समिति के रघुवीर सहित जिला एवं प्रखंड एवं ग्रामीण समिति के कार्यकर्ता बंधू उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नगर संयोजक बजरंग दल संदीप यदुवंशी द्वारा दी गई है

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129