
नवरात्रि के पूर्व वार्ड क्रं 19 में सफाई व्यवस्थाओ का पार्षद राहुल प्रधान ने जायजा लिया एवं एवं सफाई से संबंधित शिकायतों का स्वयं उपस्थित होकर किया निराकरण.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नवरात्रि के पूर्व वार्ड क्रं 19 में सफाई व्यवस्थाओ का वार्ड पार्षद राहुल प्रधान ने जायजा लिया जिसमे वार्डवासियों की सफाई से सम्बंधित शिकायतों का स्वयं उपस्थित होकर निराकरण भी करवाया। सफाई मुकदम को नवरात्रि पर्व के अवसर पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। उक्त अवसर पर राकेश मालवीय,जगदीश मेहरा,संजय युवने,सफाई जमादार सुनील गोदरे के साथ वार्ड के सफाईकर्मी उपस्थित रहे।










