
संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) का वार्षिक व्यापारी मिलन समारोह कल 4 जनवरी को साईं कृष्णा रिसोर्ट इटारसी में आयोजित किया जाएगा.
इटारसी//मनीष जायसवाल
संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) इटारसी का प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिक व्यापारी मिलन समारोह 4 जनवरी 2025 दिन शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से साईं कृष्णा रिसोर्ट खेड़ा पर आयोजित किया जाएगा इसमें वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान होगा कार्यकारिणी की मीटिंग होगी वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत होगा एवं व्यापारियों का सहभोज होगा संयुक्त व्यापार महासंघ युवा शाखा महामंत्री विशाल (बबलू) अग्रवाल ने जानकारी दी श्री अंबिका प्रसाद जी शुक्ला,श्री द्वारका प्रसाद जी भारद्वाज,श्री हुकुमचंद जी साहू,श्री मोहन भाई पटेल,श्री सत्यानंद जी मनवाणी,श्री गोविंद प्रसाद जी अग्रवाल हमारे प्रेरणा स्त्रोत वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा.









