♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद ने सेवा वस्ती में मकर संक्रांति पर तिल लड्डूओ का वितरण किया।विहिप एवं समाजसेवियों ने वस्ती वासियों के साथ मिलकर मनाया पर्व।तिल गुड़ लड्डू पतंग बांटकर मनाया पर्व।

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

मकर सक्रांति उत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थानीय सेवा बस्ती में जनप्रतिनिधि समाजसेवियों की उपस्थिति में सेवा बस्ती के बच्चों को तिल गुड़ लड्डुओं का पतंग का वितरण कर बस्ती वासियों के बीच मनाकर दी पर्व की शुभकामनाएं ।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविंद्र छिरेले ने बताया कि समरसता का महापर्व मकर सक्रांति जिसको विश्व हिंदू परिषद समरस भाव को जगाने हेतु प्रतिवर्ष समाज के बीच कार्यक्रम कर उत्सव मनाता है।
मकर सक्रांति उत्सव के अवसर पर तहसील कार्यालय के सामने स्थित सेवा वस्ती में उत्सव कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर भाजपा वरिष्ट नेता अजित सिंह राजपूत पार्षद प्रतिनिधि खेमचंद चौकसे जीवा ज्योति स्कूल संचालक प्रवीण पर्णिकर पार्षद ईश्वर जमींदार पार्षद डा किरण राठौर मातृशक्ति प्रभारी राधा विश्वकर्मा विहिप ग्रामीण मंत्री सरपंच उमेश अंकिले सरपंच धनसिंह राणसुरमा आदि सम्माननीय अतिथियो ने भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया बस्ती वासियों ने सभी मंचासिन अतीथिओ का पुष्प हार माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अतिथि समाजसेवी अधिवक्ता अजीत सिंह राजपूत संबोधित करते हुए कहा की मकर संक्रांति को शुभता और नवचेतना का प्रतीक पर्व माना जाता है इसे उत्तरायण पर्व भी कहा जाता है भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागने के लिए इसी शुभ दिन को चुना था।
भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत ने कहा की संक्रांति को तमिलनाडु केरल में पोंगल पंजाब हरियाणा में माघी राजस्थान गुजरात उत्तरायण उत्तराखंड में उतरायणी उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी आदि नामो से जाना जाता है विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा जिसमें सभी को एकसूत्र में बांधने की प्रेरणा मिलती है हम सभी को हमारी संस्कृति धर्म उत्सव सभी को जोड़ना सिखाते हैं समाजसेवी प्रवीण पाणिकर ने कहा की हिंदू धर्म के उत्सव में मनोरंजन विज्ञान धर्म दिशा दशा होती है हमारे उत्सव समाज को एकसूत्र में बांधने का काम करते है हिंदू धर्म ही ऐसा है जिसमे धर्म कर्म पुण्य दान हे। पार्षद ईश्वर जमींदार ने सभी वास्तवासियों को उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी एवं सभी अतिथियों ने सभी को संबोधित कर पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी ने एवं सभी आभार विहिप नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी सम्माननीय अतिथिओ ने वस्ती वासियों नागरिकों को तिलक कर बच्चो माताओं बहनों को तिल गुड़ लड्डूयो पतंग का वितरण कर उत्सव वस्ती वासियों के बीच मिलकर मनाया गया।
विश्व हिंदू परिषद मकर सक्रांति उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले रामसिंह यादव नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर आयुष योगी करण सावनेर बलराम विश्वकर्मा राम योगी बस्ती के कुंजीलाल उइके संजय अनिल धुर्वे अमर लाल धुर्वे गुलाब धुर्वे किशोर धुर्वे रामदीन यदुवंशी सुनील उईके बलराम गोर नितिन यदुवंशी विकास यदुवंशी कन्हैया यदुवंशी मालती बाई धुर्वे सोना बाई सुर्रे बाई राकेरिना सोलंकी रितेश के दिनेश यूईके लालू वेद किशन सिंह वेद पीसर सिंह सजन कोरू के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक जन मातृशक्ति वस्ती वासी उपस्थित थे।

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते जाएं  साथ ही इस खबर को शेयर जरूर करें

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129