
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन” द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने साहस, परिश्रम और समर्पण से समाज में परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधवा, परित्यक्ता, घरेलू हिंसा से पीड़ित, श्रमिक वर्ग की महिलाओं तथा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक सिद्धार्थ महेश आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन किया जाना चाहिए। समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सहायता और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
नारी का सम्मान, समाज की शान!








