
इटारसी में होली और ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए सिटी थाने से फ्लैग मार्च निकाला गया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी में होली और ईद के त्यौहार के अवसर पर आज शाम साढ़े छह बजे सिटी थाने से फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च सिटी थाने के अलावा रामपुर और पथरौटा थाने के पुलिस बल के साथ मिलकर आयोजित किया गया.
फ्लैग मार्च में एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला एवं एसडीएम श्री टी प्रतिक राव मुख्य रूप से शामिल हुए यह फ्लैग मार्च त्योहार पर शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।







