♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा होली के अवसर पर व्यापारी मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ,रंगारंग कार्यक्रम मे जमकर उड़ा गुलाल.

इटारसी // मनीष जायसवाल

16 मार्च 2025 रविवार को नर्मदापुरम जिले में इटारसी शहर की सभी ट्रेड एसोसिएशन की सबसे बड़ी रजिस्टर्ड प्रतिनिधि संस्था संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) द्वारा परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय अंजुमन स्कूल परिसर में किया गया इस समारोह में बड़ी भारी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और साथ में अल्पाहार किया।

इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों एवं समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है। हाल ही में नपा द्वारा की गई किराया वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर हम हर संघर्ष को तैयार हैं। हमें एकता के साथ इस लड़ाई को लड़ना होगा।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) के सभी सम्माननीय संरक्षकगण , पदाधिकारी , युवा शाखा एवं शहर की सभी ट्रेड के व्यापारी गण सम्मिलित हुए कार्यकारिणी की बैठक में श्री हिमांशु मिश्रा जी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सन्मुखदास (सन्नी) चेलानी ने किया आभार कोषाध्यक्ष राजेंद्र (बबलू) अग्रवाल ने किया।

 

कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129