
पत्नी से प्रताड़ित होने पर पति फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस ने मौत के मुंह मे जाने से युवक को बचाया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-अक्सर सुनने और दिखाई देने में आता है कि पति से प्रताड़ित होने पर पत्नी पुलिस थाने अपनी गुहार लगाने पहुँचती है।लेकिन पत्नी से पति प्रताड़ित होने के मामले कम ही सुनाई देते है।एक ऐसा ही मामला सूरजगंज में देखने को मिला जहाँ रोज रोज की पैसों की मांग से परेशान होकर पति अंकित केवट घर मे पंखे से फंदा डालकर हवा में झूल गया।लेकिन अंकित की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर सिटी पुलिस के प्रधान आरक्षक पहुँच गये और अंकित को मौत के मुंह मे जाने से बचा लिया।पुलिस प्रधान आरक्षक शिवकुमार जाधव जरा भी देर करते तो पंखे से युवक का शव लटका हुआ मिलता।अंकित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मेरा विवाह अंजली कहार से हुआ था।कुछ समय बाद से मुझे मेरी पत्नी पैसों के लिये प्रताड़ित करने लगी।में रोजाना 500 से 700 रुपये कमाता हूं 2000 रुपये कैसे दूंगा।पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मेने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।लेकिन मौके पर सिटी थाने के साहब घर पहुँच गये और मुझे मरने से बचा लिया।पुलिस से मेरी मांग है कि मुझे मेरी पत्नी से तलाक दिलाया जाये।इस सबंध टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि डायल 100 पर अंकित की माँ ने सूचना दी थी।तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक शिवकुमार जाधब को भेजा गया।पंखे पर लगे फंदे पर लटक रहे युवक अंकित को प्रधान आरक्षक ने मौत के मुंह मे जाने से बचाया।दोनों पति पत्नी को समझाइस दी जायेगी, की दोनों एक साथ बिना लड़े रहे।









