
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को इटारसी के जयस्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि दी गई। शाम 7 बजे जयस्तंभ चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित शहर के वरिष्ठ नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर के नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया।
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। कहा कि यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने कहा कि शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।
श्रद्धांजलि देने के लिए शिक्षाविद डॉ केएस उप्पल, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉ वीके सीरिया, वरिष्ठ नागरिक संघ के संरक्षक डॉ अनिरुद्ध शुक्ला, पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रमोद पगारे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्र, टी आई गौरव सिंह बुंदेला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मे, सभापति मनजीत कलोसिया पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्वास, कुंदन गौर, राहुल प्रधान, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल,देवेन्द्र सिंह परिहार जी, अशोक मालवीय जी मनीष ठाकुर, जसवीर सिंह छाबड़ा, अभिषेक कन्नौजिया, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन,सौरभ राजपूत जी, पूर्व पार्षद संगीता आशीष मालवीय, बूथ अध्यक्ष भाजपा मानसी गैलानी सहित अन्य मौजूद थे।


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें👇







