
बिकास खण्ड नर्मदापुरम के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में चल रहे गणित प्रशिक्षण का हुआ समापन.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
बिकास खण्ड नर्मदापुरम के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में चल रहे गणित प्रशिक्षण का आज दिनाँक 05/07/25 को हुआ समापन।
राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर साकेत,तिवारी, नीलिमा यादव द्वारा ।नर्मदपुराम ब्लाक के कक्षा 6 से 8 में गणित पढ़ाने वाले शिक्षको को दो दो दिवस के 2 बेच में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान brc सपना गोल्हानी ने गणित विषय की समझ आधारित अपना मार्ग दर्शन दिया,
एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम के प्राधन पाठक अखिलेश पाठक जी द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर किसी को कोई असुविधा न् हो इस बात का विशेष ख्याल रखा गया।
जनशिक्षक के,एस वाड़ीवा ने सभी शिक्षको से आग्रह किया कि प्रशिक्षण दिवस में सूची अनुसार उल्लेखित शिक्षको को प्रशिक्षण में समय पर उपस्तिथ होना है एवम पूर्ण समय तक प्रशिक्षण में अपनी सहभागिता आवश्यक रूप से दे इससे हम प्रशिक्षण में सिखाये गए नवाचारो को बच्चो के बीच पहुँचा सके।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा गणित पढ़ने में आने वाली चुनौतियां, गणित शिक्षण के लक्ष्य क्या है, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, गणित की सोच, समस्या समाधान, गणितीय सहजता ,आनंद जिज्ञासा ओर आश्चर्य, गणित का महत्व और शिक्षण की दृष्टि पाठ पुस्तक की संरचना और अध्यायों का स्वरूप शिक्षक ,दृष्टिकोण और अंतिम उद्देश्य और भूमिका, अनुकूल वातावरण का निर्माण अनुभव भाषा चित्र प्रतीक गतिविधि खेल आधारित प्रक्रिया पूछताछ आधारित गतिविधि, समस्या समाधान गतिविधि, आगमनात्मक गतिविधि निगमनात्मक गतिविधि पूर्ण अवधारणा शिक्षण अनुभव आधारित खेल शिक्षण प्रक्रिया में सहयोग और सीखने की प्रक्रिया खोजपूर्ण समस्या और आत्म अध्ययन पर बल खुली चर्चा और सहयोगात्मक अन्वेषण संवाद ओर सोचने की स्वतंत्रता, आदि टॉफिक पर विशेष चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी श्री सी वी बशिष्ठ ,जन शिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, बिद्या ठाकुर, कमलेश कटारे, ज्योति सूर्य बंशी ,रामभरोस यादव, प्रमोद नागर, संतोष तनेजा, देवेन्द्र खरे,अरुणा गौर, आदि उपस्तिथ थे।
प्रशिक्षण से शिक्षको को बहुत कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान प्रधान पाठक श्री महेश कुमार रायकवार जी ने बताया कि
आगामी सोमवार से गुरुवार तक ,सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षको का भी दो दो दिवसीय 2 बेच में प्रशिक्षण होगा।









