
“एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी में पौधारोपण किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
“एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत 12 जुलाई 2025 दिन शनिवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी में प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा अनार, नीम, गुलमोहर आदि का पौधा रोपण किया गया। पौधारोपण के इस अवसर पर प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा करने हेतु पौधा रोपण आवश्यक है। हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाएंगेतो आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर और सुरक्षित धरती मिलेगी एक पेड़ का मतलब एक नई सांस , एक ठंडी छांव, एक सुंदर एवं हरा भविष्य, सुंदर एवं सुरक्षित धरती मिलेगी सभी से निवेदन है कि एक पेड़ सभी को लगाना चाहिए पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय कि छात्राओं का भी सहयोग रहा


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏
👇👇





