
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का 18 वा दो दिवसीय अधिवेशन इटारसी में संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के 18 वे दो दिवसीय अधिवेशन इटारसी में आयोजित हुआ मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज मुख्य अतिथि रहे समाज को दिया बेहतर शिक्षा का संदेश एक रोटी कम खाएं महंगे कपड़े नहीं पहने पर बच्चों को शिक्षा जरूर दें ऐसा धर्म गुरु ने संदेश समस्त प्रदेश से आए हुए अतिथि को दिया.
अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ, मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका इटारसी के स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव, महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सतीश डागौर, राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री नरवरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी श्री शुभम किशोर मैना प्रदेश संगठन महामंत्री “अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा” द्वारा चर्चा उपरांत दी गई है.










