
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की विशेष बैठक संपन्न हुई,मिलावट खोरी,भ्रष्टाचार,साइबर क्राइम,शिक्षा के अधिकार विषय पर हुई चर्चा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की आज एक विशेष बैठक Suday 28.12. 2025 Time 5 बजे se 6.30 तक संगठन का विस्तार कर, मजबूत करने एवं विशेष रूप से मिलावट खोरी भ्रष्टाचार साइबर क्राइम शिक्षा के अधिकार पर एक बैठक हार्दिक विला निवास इटारसी नर्मदापुरम, अजय अग्रवाल के निवास पर हुई ।
बैठक में संगठन को विशेष रूप से विस्तार कर मजबूत करने पर जोर दिया साथ ही, आगामी समय में, अति शीघ्र बिजली विभाग के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आने पर चर्चा कर, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, जागो ग्राहक जागो के माध्यम से, मिलावट खोरी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए, खाद्य पदार्थ सामग्री चेक करने हेतु महीने में दो बार लेबोरेटरी बेन,से अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की टीम के साथ,फूड इंस्पेक्टर एवं सदस्य गण के साथ खाद्य पदार्थों को चेक करना, शुद्ध के लिए युद्ध की लड़ाई लड़ना, साइबर क्राइम डिजिटल फ्रॉड को किस तरह से रोका जाए,ओटीपी एवं खाते की जानकारी लेकर उपभोक्ताओं को गुमराह कर, मोबाइल से पैसे और एटीएम से उड़ा दिए जाते,किया जाता है इस पर चर्चा की ,एवं सरकारी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट कैसे आए शिक्षा के अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गई,।
मध्य प्रदेश के हर जिलों में खाद्य सामग्री की मोबाइल बैन से चेक किया जाएगा और सैंपल उठाकर जांच कराई जाएगी और मिलावट खोरी वालों पर,कड़ी एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी इस पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश के महासचिव एवं संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम के दीपक बनोरिया ने यह विशेष बैठक ली, बैठक में नव नियुक्त , एडवोकेट मनोज शर्मा संभाग महासचिव,श्रीमती कमलेश राजपूत, संभागीय अध्यक्ष महिला ग्रामीण, श्रीमती वनिता अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष शहरी, अजय अग्रवाल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नर्मदा पुरम, राजकुमार अमर टेलर पटेल जिला उपाध्यक्ष, भारत सिंह राजपूत संभागीय सह सचिव, अनुराग परसाई ब्लॉक अध्यक्ष डोलरिया, श्रीमती पूनम चेलानी लायंस क्लब अध्यक्ष, श्रीमती बीना तिवारी लायंस कोषाध्यक्ष, श्रीमती शशि अनिल अग्रवाल लायन सदस्य, राजू अग्रवाल समाजसेवी, आशीष दुबे एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे बैठक का आभार अजय अग्रवाल जिला कार्यवाहक अध्यक्षने प्रकट किया !










