
लाइफ-लाइन एक्यूप्रेशर सेंटर द्वारा जय श्री विद्या मंदिर स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
इटारसी// मनीष जायसवाल:
परीक्षा के दिन आ गए हैं और विद्यार्थियों को एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु कार्यशाला का आयोजन जय श्री विद्या मंदिर स्कूल भगत सिंह नगर इटारसी में आयोजित किया गया। कार्यशाला में लाइफ-लाइन एक्यूप्रेशर संस्था के वरिष्ठ एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं न्यूरोपैथी के चिकित्सक डॉ सत्यम चौरे ने विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने एवं सिर दर्द, पेटदर्द ओर सर्दी आदि रोजमर्रा की बीमारियों से बचाव के तहत उपाय के टिप्स प्रदान किए। यह टिप्स इतने लाभकारी है कि आप स्वयं अपने ऊपर उपयोग करके रोगों से निदान प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल संचालक संजय मंडराई ने कहा कि संवेदना प्राकृतिक चिकित्साओं को अपनाकर आपातकालीन स्थिति में बचाव के तहत उपाय द्वारा लाभ लिया जा सकता हैं। इस चिकित्सा शिविर में स्कूल के 214 विद्यार्थियों ने आने वाली परीक्षा के लिए स्मरण शक्ति बढ़ाने हेतु तकनीकी टिप्स प्राप्त किये। कार्यक्रम में म प्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष शीलमन भींगारदिवे, स्कूल समन्वयक निर्मला मंडराई, अंकिता चौधरी के साथ सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।









