
पीएम श्री शासकीय कन्या शाला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
1 अप्रैल 2026 को पीएम श्री शा कन्या शाला में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि श्री जसवीर सिंह छाबड़ा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे की उपस्थिति में हुआ इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा एवं राहुल चौरे द्वारा बालिकाओं को नवीन सत्र की पुस्तक वितरण की गई इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार बालिकाओं की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं कर रही है निशुल्क किताबों के साथ-साथ दूर से आने वाली छात्रों को साइकिल में वितरित की जाती हैं पढ़ाई के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए संस्था प्राचार्य सतीश खालको द्वारा बालिकाओं को प्रतिदिन स्कूल आने को कहा निरंतर अध्यनरत रहने को कहा गया इस अवसर पर महेश मालवीय द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया माइक संचालन शाला के उच्च माध्यमिक शिक्षक पूरन रजक एवं बृजेश जाटव द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक महेश रैकवार श्री ओपी तिवारी श्री विनय कुमार सोनिया श्री हरीश पटेल खेल शिक्षक विनोद दुबे आदित्य सर श्याम दुबे औरश्रीमती प्रीति शिवहरे श्रीमती उषा उइके के अभिलाषा खत्री श्रीदेवी सराठे अर्चना सिंग मैडम श्रीमती सविता चौरे श्रीमती कविता उपाध्याय श्री मति ममता शुक्ला एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा प्रधान पाठक महेश रायकवार द्वारा बताया गया कि आज प्रवेश उत्सव के दिन सभी छात्राओं को विशेष भोजन खीर पूरी सब्जी दी गई









