
भीषण गर्मी मे “विद्युत समाधान योजना एवं संपर्क अभियान कैंप” सराफा बाजार इटारसी मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, विद्युत मंडल द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए कल दिनांक 21 मई 2026 दिन गुरुवार को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन (AICPO -भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय) के तत्वाधान में एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी के सहयोग से भीषण गर्मी 44 डिग्री टेंपरेचर के बीच इटारसी सराफा बाजार के मेंन मार्केट में कैंप सफलता पूर्वक हुआ जिसमें सैकड़ो उपभोक्ता आए और अपनी शिकायत का निवारण तत्काल वहीं पर कराया.
किसी की बिल संबंधी समस्या,किसी का नामांतरण संबंधी समस्या थी ,किसी के मीटर में प्रॉब्लम थी, स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध था, किसानों को पर्याप्त बिजली मिले उसके लिए समस्या थी एवं बारिश से पहले समय पर पेड़ों की काट छाट हो जिससे बिजलियों के फाल्ट ना हो, गर्मी में बिजली की भारी खपत को लेकर लोड अनलोड की बड़ी समस्या थी हर दिन बिजली की कटौती हो रही यह भी एक बड़ी समस्या थी.
उपभोक्ता उत्थान संगठन (AICPO) के पदाधिकारी ने बताया इस तरह के कैंप हर साल हर माह में चार-चार कैंप हर वार्ड वाइज लगेंगे.30 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्या का स्पॉट पर निवारण किया, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने हर कैंप में सहयोग देने हेतु वादा किया जैसा कि आज इस कैंप मे संगठन ने सफलतापूर्वक सत प्रतिशत सहयोग देकर कैंप हुआ – आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजेंद्र रावत जी अपर कलेक्टर नर्मदा पुरम, विशेष अतिथि श्री निलेश कुमार शर्मा एसडीएम इटारसी, श्री दीपक कुमार बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय, कार्यक्रम की अध्यक्षता,अति विशिष्ट- अतिथि एडवोकेट रमेश के. साहू, पार्षद शिवकिशोर रावत, श्री संदीप पांडे उप महाप्रबंधक एवं श्री के. एन. त्रिपाठी खाद्य विभाग अधिकारी, श्री दीपक अग्रवाल संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष, श्री मोहन झलिया किसान नेता, श्री दिनेश गोठी प्रतिष्ठित व्यापारी, सत्यम अग्रवाल, लाल गौर , बाबू चौधरी सनी चेलानी, एआईसीपीओ .संगठन के- हरीश अग्रवाल नगर अध्यक्ष, एडवोकेट मनोज शर्मा जिला अध्यक्ष, जयप्रकाश अग्रवाल,रामनारायण पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ मयंक तोमर जिला उपाध्यक्ष,अजय जिला उपाध्यक्ष अग्रवाल, राजू अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, रवि अग्रवाल जिला प्रवक्ता, विक्रांत बड कुल सचिव ,मनमोहन यादव जिला मीडिया प्रभारी, जितेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष ,संतोष सोंनगरे उपाध्यक्ष, विजय सिंह पटेल उपाध्यक्ष, अखिलेश चौधरी, आदि एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से श्रीमती पूनम मिश्रा जूनियर इंजीनियर एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समस्त स्टाफ और प्रबुद्ध जन के साथ उपभोक्ता नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










