♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सिवनी मालवा से 7 दिवसीय दुर्गावाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण में जाने पर बहनों का किया स्वागत, नगर एवं ग्रामीण से बहने भोपाल वर्ग में रवाना,रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत. 

सिवनी मालवा // हिंद 7 न्यूज़

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 23 मई से 30 मई तक भोपाल में लगने वाले वर्ग हेतु सिवनी मालवा नगर एवं ग्रामीण की दुर्गावाहिनी कार्यकर्ता हुई रवाना रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत।

उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी प्रतिवर्ष मई माह में प्रशिक्षण वर्ग लगाता हे।

बहनों युवतियों के बौद्धिक शारीरिक व आध्यात्मिक विकास के साथ राष्ट निर्माण के प्रति दायित्व बोध एवं सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करने के उद्देश्य से दुर्गावाहिनी का 7 दिवसीय वर्ग 23 मई से 30 मई 2026 तक शारदा विहार में आयोजित हे।

सिवनी मालवा से दुर्गावाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में नगर संयोजिका रिंकी नाथ ग्रामीण प्रखंड प्रभारी मोना दायमा के नेतृत्व में बहने आज प्रातः 7 बजे स्थानीय बानापुरा रेलवे स्टेशन से पंजाब मेल एक्सप्रेस से भोपाल जाने पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर वर्ग में जाने वाली बहनों को नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की पार्षद डॉ किरण राठौर एवं विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने सभी को तिलक लगाकर हार माला पहनाकर भेंटकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन कर किया रवाना।

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग हेतु जाने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वाले में प्रमुख रूप से प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर पार्षद डॉ किरण राठौर नगर मंत्री सुशील गोहर नगर संयोजक भूरू बग्गन नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी प्रदीप केथवास गणेश केथवास मनीष वर्मा राजेश चौहान मन्नू केवट के साथ ही कार्यकर्ताओं मातृशक्ति ने स्वागत कर किया रवाना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129