
कल इटारसी आएंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल अजय सिंह, होटल एक्सप्रेस 11 में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात.
इटारसी// मनीष जायसवाल
नर्मदापुरम् । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह( राहुल भैया) का 3 जून दिन बुधवार को इटारसी में आगमन होगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि अजय सिंह (राहुल भैया) दोपहर 2:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों से अपील की जाती है कि वह 3 जून दोपहर 2:30 बजे होटल एक्सप्रेस 11 में उपस्थित होने की कृपा करें। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई ।








