
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं बाबरी ग्रामवासियों के प्रयासों से सांदीपनि विद्यालय सिवनी मालवा ने छात्र छात्राओं को परिवहन हेतु बस सुविधा प्रारंभ की गई।
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय जी समाजसेवी संतोष राठौर जी के नेतृत्व में बाबरी ग्राम के छात्र छात्राओं के परिवहन हेतु बस सुविधा बंद होने पर कल पुनः बस सुविधा प्रारंभ करने हेतु प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक आदरणीय प्रेमशंकर वर्मा जी राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी सांदीपनि विद्यालय सिवनी मालवा प्राचार्य सुनील यादव जी से मिला था जिसमें छात्र छात्राओं की शिक्षा भविष्य को ध्यान में रखते हुए जो बस सुविधा शासन द्वारा बंद की गई हे उसे पुनः बस सुविधा प्रारंभ करने हेतु जनप्रतिनिधियों से मिला था और शीघ्र सुविधा बहाल करने ज्ञापन दिया गया नहीं होने पर आंदोलन की बात कही थी।
आज शासन प्रशासन एवं जनप्रतिधियों द्वारा विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर बस सुविधा आज से प्रारंभ कर दी गई।
प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर
राजू राय जी राजेंद्र यदुवंशी जी योगेन्द्र प्रजापति जी संतोष राठौर जी रामनाथ बकोरिया जी योगेश राय जी पूनम मालवीय जी कलश यदुवंशी जी मानसिंह यदुवंशी जी अजीब सिंह यदुवंशी जी रामकिशोर राजपूत जी के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी पालक गण उपस्थित रहे।
सभी का वंदन आभार










