
लायंस क्लब समर्पण द्वारा महावीर जैन हाई स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी 5 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज लायंस क्लब समर्पण की ओर से महावीर जैन हाई स्कूल, न्यास कॉलोनी, इटारसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम विद्यालय के आदरणीय संचालक श्री प्रदीप जी जैन एवं श्रीमती संध्या जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रकृति की रक्षा करने की प्रेरणा दी।
इस पुण्य कार्य में क्लब के सदस्य लायन मनोज गलार जी, लायन मनोज गुप्ता जी, लायन अनिल कुमार साहू जी, लायन अजीत छाबड़ा जी, लायन नवल सिंह चौहान जी, लायन जफर सिद्दीकी जी लायन रेखा सिंह जी, लायन शाहीन जी, लायन जय श्री महंत जी, लायन खालिद शाह जी, लायन स्वरूप सिंह जी एवं लायन चंद्रशेखर महंत जी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। लायंस क्लब समर्पण आगे भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम करता रहेगा।
*संपर्क:*
लायंस क्लब समर्पण, इटारसी


—







