
“सेवा ही धर्म” के संकल्प के साथ शुरू हुआ बजरंग दल का सेवा सप्ताह,की जा रही है मंदिरों एवं चबूतरों की साफ सफाई,5 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा सेवा कार्यक्रम.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
सिवनी मालवा: बजरंग दल सेवा सप्ताह के निमित्त बजरंग दल नगर समिति ने नगर के प्रमुख मंदिरों एवं चबूतरों की साफ सफाई की ।
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब ने बताया कि बजरंग दल सेवा सुरक्षा संस्कार के भाव के बीच हिंदुत्व एवं युवाओं को सबल बनाने एवं अनुशासन संस्कार युक्त बनाकर समाज के कार्यों में लगाता है।
सेवा का ध्येय के साथ देश भर में 5 जुलाई से 12 तक सेवा कार्यों में मंदिरों मुक्तिधामों की साफ सफाई वृक्षारोपण स्वास्थ परीक्षण शिविर निःशुल्क दवा वितरण करेगा ।
आज 5 जुलाई सेवा सप्ताह के निमित्त बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा स्थानीय राठौर धर्मशाला पर एकत्रित होकर बजरंगियों ने पानी की टंकी के पीछे स्थित खेड़ापति मंदिर पुराने थाने के पीछे स्थित श्री हनुमान शिव मंदिर गणेश मंदिर एवं चबूतरों की साफ सफाई कर सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि
“सेवा ही संगठन की पहचान, राष्ट्र और धर्म की शान।”
बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सेवा, समर्पण और संस्कार की अभिव्यक्ति है।
आइए, मंदिरों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा जनजागरण जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।
हमारा प्रत्येक सेवा कार्य राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित हो।
बजरंग दल के सेवा सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर पत्रकार मुकेश धन्यासे नगर उपाध्यक्ष अशोक कुचबंदिया ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर रामशंकर परतें सौरभ टांक नगर सह संयोजक देव बाथब प्रतीक गोहर आदित्य गोहर हिमांशु गोहर मनीष बाधव गोल्डी गोहर राकेश केवट नैतिक विश्वकर्मा उदय बाथब के साथ ही बड़ी में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
6







