
इटारसी शहर की सब्जी मंडी मे अव्यवस्था – पत्ती बाजार में दुकानदारों ने कर रखा है अतिक्रमण, 20 फुट का रोड रह गया 10 फुट आम नागरिकों को निकलने में तकलीफ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
13वीं लाइन तालाब के पास से सब्जी मंडी पहुंच मार्ग पर पलंग पेटी वाले दुकानदारों ने अपनी दुकान 5 से 7 फीट तक बाहर कर रखी है जिससे आम नागरिकों को सब्जी मंडी पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है हालत इतनी खराब है कि 20 फुट चौड़ा मार्ग सिकुड़ कर 10 फुट रह गया है साथ ही आवारा पशु भी सब्जी मंडी में यहां वहां विचरण करते आपस में लड़ते घूम रहे हैं जो मानवी क्षति एवं दुर्घटना का अंदेशा पैदा करते हैं जिन्हें पकड़ कर कांजी हाउस भिजवाना चाहिए.. साथ ही अग्रवाल भवन से जो रास्ता टर्न होकर सब्जी मंडी जाता है वहां जो सब्जी वाले चबूतरो पर बैठे हैं उनके सामने निकलने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है जो कि वहां पर खड़े करना नियम विरुद्ध है क्योंकि वह रोड लोगों के आने-जाने के लिए निर्धारित है लोगों को अपने दुपहिया वाहन बाहर खड़े कर कर सब्जी मंडी में आना चाहिए ताकि सही व्यवस्था बनी रहे लेकिन लोग व्यवस्था बिगड़ने में ज्यादा विश्वास करते हैं इस फैली हुई अव्यवस्था से पैदल सब्जी मंडी आने वाली माता बहनों बुजुर्गों को भारी तकलीफ हो रही है इसका नपा प्रशासन को शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए.










