♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 14 अगस्त “अखंड भारत स्मृति संकल्प दिवस” टैगोर स्कूल में मनाया गया,छात्र छात्राओं ने लिया भारत के पुनः अखंड भारत माता स्वरूप का संकल्प.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

14 अगस्त अगस्त भारत स्मृति संकल्प दिवस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी कर किया भारत के विभाजन विभीषिका की स्मृति खंडित भारत के इतिहास की चर्चा।

उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि

14 अगस्त अखंड भारत स्मृति संकल्प दिवस पर संगठन प्रतिवर्ष रैली संगोष्ठी आयोजित करता हे।

आज अखंड भारत स्मृति संकल्प दिवस कार्यक्रम स्थानीय टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर मुख्य वक्ता एवं जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत कार्यक्रम अध्यक्षता कर रही स्कूल प्राचार्या दीपाली अवस्थी जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले आदि के आतिथ्य में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने कहा कि यह केवल अतीत को स्मरण करने का अवसर नहीं बल्कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत हमारी संगठित राष्ट्रीय चेतना को समझने उसे आने वाली पीढ़ियों तक संकल्प लेने का अवसर हे।

भारत एक भूभाग का नाम नहीं ऐसी महान सांस्कृतिक चेतना जिसने हजारों वर्षों से विविध भाषाओं परंपराओं पंथों जीवन पद्धतियों को समाहित किया हे।

विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि भारत विभाजन की पीड़ा इतिहास दुखद अध्याय हे विभाजन ने असंख्य परिवारों को अपने घर भूमि और जन्मभूमि से दूर कर दिया हिंदू समाज को गहरे घाव दिए अखंड भारत स्मृति दिवस उन सभी पीड़ितों के प्रति श्रृद्धा सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता हे।

कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्य दीपाली अवस्थी ने कहा कि युवा भारत की शक्ति हे यदि युवा अपने इतिहास संस्कृति और राष्ट की परंपराओं को समझेंगे तो वे देश के भविष्य को अधिक मजबूत बना सकेंगे।

विहिप प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा 13 अगस्त को संपूर्ण भारतभूमि पर भारत माता की जय के नारे लग रहे थे स्वतंत्रता दिवस के दिन उनमें से कुछ भाग भारत माता के अंग नहीं थे।

महर्षि पाणिनि की जन्मस्थली गुरुनानक की पावन भूमि ननकाना साहेब हिंगलाज देवी सहित 8 शक्तिपीठ मोहनजोदड़ो और हड़प्पा कटासराज का सरोवर जहां यक्ष ने पांडवों से प्रश्न पूछे थे भगतसिंह सुखदेव राजगुरु की समाधियां रामजी के पुत्र लव का लाहौर कुश का कसूर बप्पा रावल की रावलपिंडी हमारे पंचनद यह सभी अपने नहीं रहे लाहौर में रावी का तट जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस ने संपूर्ण स्वराज का संकल्प लिया वह तट स्वाधीनता का सूर्य उदित हुआ तो पराया हो गया ढाकेश्वरी देवी का मंदिर भी अपना नहीं रहा। राठौर ने कहा कि देश का 39 प्रतिशत भूभाग 62 जिले पूरा बलूचिस्तान उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत सिंधु पूर्वी बंगाल पश्चिमी पंजाब से वंचित भारतमाता 15 अगस्त को स्वाधीन हुई। देश का बंटवारा कोई तात्कालिक घटना नहीं थी स्वाधीनता के बाद जिन्होंने बागडोर संभाली उनके वैचारिक विरासत के उत्तराधिकारी अभी कुछ दिन पहले तक केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ थे वे इस पाप से अपने को अलग नहीं कर सकते। हम सभी संकल्प ले की हम भारत माता के अखंड स्वरूप की स्थापना करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंत्री उमेश अंकिले ने किया एवं अंत में सभी का आभार जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी ने व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखंड भारत स्मृति संकल्प दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी तरुण सुनानीया के साथ टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं आदि ने संगोष्ठी में सहभागिता की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129