♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी में शान से लहराया तिरंगा, 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्सव.

इटारसी// मनीष जायसवाल

स्थानीय जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यास बायपास रोड, इटारसी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट श्री रमेश कुमार साहू, एडवोकेट श्री अशोक शर्मा तथा एडवोकेट श्री पारस जैन उपस्थित रहे। अतिथियों के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया और पूरे परिसर में भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।

ध्वजारोहण पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करतेहुए स्वतंत्रता के महत्व, संविधान के प्रति कर्तव्य और देश के उज्जवल भविष्य में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तत्वपश्चात्य

समस्त अतिथियों का स्वागत संस्था के डायरेक्टरद्व जाफर सिद्दीकी, श्रीमती मनीता सिद्दीकी एवं प्राचार्य श्रीमती ममता छिकारा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। साथ ही इस अवसर पर लायंस क्लब समर्पण के अध्यक्ष एवं उपस्थित सम्मानित सदस्यों का स्वागत स्कूल हेड बॉय एवं हेड गर्ल द्वारा किया गयाl

इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ, विद्यार्थीगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन हेड गर्ल द्वारा किया गया।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129